मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

Pathaan Worldwide Box Office Collection Day 5: ‘पठान’ ने मचाया धमाल, 5 दिन में 550 करोड़ रुपये के पार

इंडिया वॉइस

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा कर दिया है. जहां फिल्म ने वीक डे पर करोड़ों का कारोबार किया है तो वहीं वीकेंड पर फिल्म की जबरदस्त कमाई हुई है. वहीं अब फिल्म के वीकेंड कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है. आंकड़ों के अनुसार भारत में शाहरुख खान की फिल्म पठान ने रविवार को 70 करोड़ रुपये की कमाई की है जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

शेयर करें

Pathaan Worldwide Box Office Collection Day 5: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा कर दिया है. जहां फिल्म ने वीक डे पर करोड़ों का कारोबार किया है तो वहीं वीकेंड पर फिल्म की जबरदस्त कमाई हुई है. वहीं अब फिल्म के वीकेंड कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है. आंकड़ों के अनुसार भारत में शाहरुख खान की फिल्म पठान ने रविवार को 70 करोड़ रुपये की कमाई की है जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला की मानें तो देश में पठान ने 5वें दिन 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. इसके चलते ‘पठान’ ने भारत में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया है. जबकि दुनिया भर में फिल्म ने केवल पांच दिनों में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुका है. वहीं उम्मीद है कि फिल्म ने 550 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली है.

पठान की चौथे दिन की कमाई की बात करें तो तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने के बाद शाहरुख की फिल्म ने एक बार फिर छलांग लगाई थी और भारत में करीब 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद चारों दिन की कमाई मिलाकर 200 करोड़ का आंकड़ा पार हो गया था. जबकि दुनिया भर में फिल्म ने 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

बता दें, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान एक एक्शन फिल्म है, जिसमें आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. वहीं किंग खान पठान से चार साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं.

शेयर करें