Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फतेहपुर में ब्लड टेस्ट कराने गई महिला से पैथोलॉजी संचालक ने किया दुष्कर्म

फतेहपुर में ब्लड टेस्ट कराने गई महिला से पैथोलॉजी संचालक ने किया दुष्कर्म

By Rakesh 

Updated Date

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले में जांच कराने आई महिला से पैथोलॉजी संचालक ने रेप की घटना को अंजाम दे डाला। पति के पहुंचने पर पीड़िता ने आपबीती बताई, जिसके बाद पति ने पैथोलॉजी संचालक की जमकर धुनाई कर डाली। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पैथोलॉजी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग, अब सड़क हादसों में बचेंगी जानें

फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर तिराहा स्थित पैथोलॉजी में पति के साथ खून की जांच कराने गई थी। महिला को पति पैथोलॉजी सेंटर में छोड़कर सहज जनसेवा केंद्र किसी काम से चला गया था। इसी बीच संचालक शैलेंद्र सिंह महिला को जांच कराने के बहाने अंदर ले गया और मुंह दबाकर दुष्कर्म करने लगा।

महिला द्वारा विरोध करने पर उसके साथ गालीगलौज करने लगा। पति जैसे ही पैथोलॉजी अपनी पत्नी को लेने पहुंचा तो पत्नी ने पूरी आपबीती बताई। पत्नी की बात सुनकर गुस्से में पति ने पैथोलॉजी संचालक को पीटना शुरू कर दिया और शोर शराबा सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। इसी का फायदा उठाते हुए संचालक फरार हो गया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पैथोलॉजी संचालक शैलेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी के तलाश तेज कर दी है।

पढ़ें :- बरेली पुलिस ने बड़े सट्टेबाजी गिरोह का किया भंडाफोड़, सट्टा गैंग के सरगना सहित 22 लोगों गिरफ्तार
Advertisement