Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणा में लोहड़ी पर्वः हरियाणवी और पंजाबी धुनों पर झूमे लोग, मंत्रोच्चारण के बीच लोहड़ी की अग्नि में आहुति

हरियाणा में लोहड़ी पर्वः हरियाणवी और पंजाबी धुनों पर झूमे लोग, मंत्रोच्चारण के बीच लोहड़ी की अग्नि में आहुति

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। हरियाणवी, पंजाबी लोकगीतों व वाद्य यंत्रों ने थीम पार्क के लोहड़ी पर्व को ऐतिहासिक व यादगार बनाने का काम किया। इस लोहड़ी पर्व को विधायक सुभाष सुधा ने थानेसर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए आयोजित किया। लोहड़ी कार्यक्रम में हरियाणवी और पंजाबी धुनों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा के साथ-साथ लोगों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

इस पर्व की परंपरा को निभाते हुए प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने लोहड़ी पर्व की पूजा-अर्चना की और मंत्रोच्चारण के बीच लोहड़ी की अग्नि में आहुति डाली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी कहा कि राम मंदिर पर भाजपा नहीं कांग्रेस राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस प्रकार से कांग्रेस ने राम मंदिर के निमंत्रण को नहीं स्वीकारा है और जिस प्रकार से आरोप कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने जो मार्ग दिखाया है वह सभी को अपने जीवन में उतारना चाहिए। भगवान राम के मंदिर का निर्माण 500 साल के बाद किया गया है और यह बहुत बड़ी खुशी की बात है।

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश से आवाहन किया है कि देश के सभी मंदिरों व पूजा स्थान को स्वच्छ व साफ़ रखा जाए। इसी के चलते भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता व अन्य सभी लोग भी इस कार्य में सहयोग करे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का चेहरा जनता के सामने आ चुका है। आज उनके भ्रष्टाचार भी जनता के सामने आ चुके हैं।

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा
Advertisement