गाजियाबाद। शावेज की मौत पर लोग अभी कार्रवाई की बात कर ही रहे थे कि उनके पड़ोस में रहने वाले रईस (35) को स्ट्रीट डॉग ने अपना शिकार बना लिया। जहां एक तरफ शावेज की मौत के बाद चरण सिंह कॉलोनी के अंदर भय का माहौल बना हुआ है।
पढ़ें :- यूपी में सरकारी नौकरियों के लिए चरित्र सत्यापन के नियम सख्त, हिंसक गतिविधियों से जुड़े लोग होंगे अयोग्य
वहीं दूसरी तरफ रईस को काटने के बाद यह मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। जहां एक तरफ बच्चों का घर से बाहर निकलना बंद हो चुका है तो वहीं दूसरी तरफ बड़े भी अब इन स्ट्रीट डॉग के भय से घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। शावेज की मौत के बाद कोई भी प्रशासनिक अधिकारी व नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चरण सिंह कॉलोनी का रुख भी नहीं किया है।
ऐसे में सवाल खड़े होते हैं कि आखिर चरण सिंह कॉलोनी के अंदर लगभग 25 हजार लोग निवास करते हैं, उन परिवारों को सुरक्षा आखिर कौन दिलाएगा। हालांकि नगर निगम स्ट्रीट डॉग को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहा है। जबकि दूसरी तरफ धरातल पर यह सभी दावे धराशाई होते हुए नजर आ रहे हैं।