Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बाबा बर्फानी का दर्शन कर लौट रहा बिहार निवासी तीर्थयात्री 300 फीट गहरी खाई गिरा, मौत

बाबा बर्फानी का दर्शन कर लौट रहा बिहार निवासी तीर्थयात्री 300 फीट गहरी खाई गिरा, मौत

By Rakesh 

Updated Date

जम्मू। अमरनाथ यात्रा के दौरान 300 फीट गहरी खाई में गिरकर तीर्थयात्री की मौत हो गई। वह बिहार का रहने वाला था। मृतक पवित्र अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी का दर्शन कर लौट रहा था। इस दौरान लौटते समय शुक्रवार देर रात कालीमाता के पास फिसल गया और 300 फीट नीचे गिर गया।

पढ़ें :- हरियाणाः ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत, परिजनों में कोहराम

हालांकि तीर्थयात्री को माउंटेन रेस्क्यू टीम और सेना ने संयुक्त रूप से बचाया, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम विजय कुमार शाह था। वह बिहार के रोहतास जिले के तुम्बा गांव का रहने वाला था।

Advertisement