Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रकाश पर्व पर पीएम मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह के बलिदान को याद कर किया नमन

प्रकाश पर्व पर पीएम मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह के बलिदान को याद कर किया नमन

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Infinity Forum: Prime Minister Narendra Modi will inaugurate 'Infinity-Forum' on December 3

नई दिल्ली, 09 जनवरी। प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारों में जाने की विशेष छूट दी गई है। वहीं इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दसवें गुरु गोबिंद सिंह की 355 वीं जंयती पर उनके द्वारा किये गए बलिदान को याद किया और देश को संदेश देते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन व उनके कार्य सभी को शक्ति देते हैं।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, “श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की बधाई। उनका जीवन और संदेश लाखों लोगों को शक्ति देता है।”

साथ ही उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह की जंयती पर वर्ष 2017 में पटना साहिब की तस्वीरों को सांझा करते हुए लिखा कि “मैं इस तथ्य को हमेशा संजो कर रखूंगा कि हमारी सरकार को उनके 350वें प्रकाश उत्सव को मनाने का अवसर मिला है। उस समय की मेरी पटना यात्रा की कुछ झलकियां साझा कर रहा हूं।”

Advertisement