Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चंदौली में लुटेरी दुल्हन गैंग के सदस्य सिपाही अनुज सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लुटेरी दुल्हन गैंग को संरक्षण देता था आरोपी

चंदौली में लुटेरी दुल्हन गैंग के सदस्य सिपाही अनुज सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लुटेरी दुल्हन गैंग को संरक्षण देता था आरोपी

By Rakesh 

Updated Date

चंदौली।  गैर प्रांत के युवाओं को शादी का झांसा देकर उन्हें लूटने वाली यूपी के चंदौली जिले की लुटेरी दुल्हन और उसके गैंग को संरक्षण देने के आरोप में पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया। सिपाही अनुज सिंह चंदौली जिले के शहाबगंज थाने में तैनात था।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग, अब सड़क हादसों में बचेंगी जानें

इसके पहले पुलिस ने आरोपी दुल्हन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बता दें कि 27 दिसंबर को कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ कि संजय सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी भरतपुर (राजस्थान) से शादी के लिए कुछ लोगों ने बात की।

चंदौली के सोनू ने संजय सिंह को शादी के लिए बुलाया। युवक अपने भाई भूपेन्द्र व भाभी पूनम के साथ आया था। सोनू व उसके साथी राजू कृष्णा ने संजय की शादी एक महिला सुमन सोनकर डुमरी वाराणसी से भारत रेस्टोरेन्ट में सोनू व उसके साथी राजू कृष्णा के उपस्थिति में कराई। संजय सुमन सोनकर को अपने साथ लेकर अपने गांव जा रहा था तो रास्ते में सुमन बैग में रखा 12 हजार रुपए चुराकर भाग गई।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी। लुटेरी दुल्हन और उसका गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गया। विवेचना के दौरान थाना शहाबगंज पर नियुक्त आरक्षी अनुज कुमार सिंह का नाम प्रकाश में आया।

पता चला कि आरक्षी अनुज कुमार सिंह भी गैंग का सदस्य था और बकायदा संरक्षण प्रदान कर रहा था। पुलिस ने सूचना पर मुस्तफापुर भठ्ठा के सामने आरक्षी को गिरफ्तार कर लिया। अनुज कुमार सिंह (आरक्षी) ने बताया कि थाना चंदौली में मुकदमा दर्ज होने के बाद बचने के लिए भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था।

पढ़ें :- बरेली पुलिस ने बड़े सट्टेबाजी गिरोह का किया भंडाफोड़, सट्टा गैंग के सरगना सहित 22 लोगों गिरफ्तार
Advertisement