Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुलतानपुर में पुलिस ने माफिया विनोद उपाध्याय को मार गिराया, शासन ने 1 लाख का इनाम कर रखा था घोषित   

सुलतानपुर में पुलिस ने माफिया विनोद उपाध्याय को मार गिराया, शासन ने 1 लाख का इनाम कर रखा था घोषित   

By Rakesh 

Updated Date

सुलतानपुर। यूपी के सुलतानपुर जिले में गुरुवार रात एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने एक लाख के इनामिया बदमाश विनोद उपाध्याय को मार गिराया। विनोद का नाम प्रदेश 61 बड़े माफियाओं में शामिल था। उस पर हत्या समेत करीब तीन दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। विनोद उपाध्याय अयोध्या जिले के मायाबाजार का रहने वाला था।

पढ़ें :- पानी की टंकी में महिला का शव मिलने से सनसनी

लखनऊ, गोरखपुर बस्ती संतकबीर नगर में उसने हत्या समेत कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। जिसके बाद गोरखपुर पुलिस ने उसपर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया था। एसटीएफ माफिया विनोद उपाध्याय की पिछले कई महीनों से तलाश कर रही थी। गुरुवार रात सूचना मिलने पर देहात कोतवाली क्षेत्र में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने इसे घेर लिया और सरेंडर करने को कहा।

लेकिन सरेंडर करने के बजाय उसने पुलिस वालों पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं जवाबी कार्रवाई में उसे भी गोली लगी। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने विनोद उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement