Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एटा में पुलिस का छापा, अवैध रूप से रह रहे थे 25 परिवार, बताए जा रहे असम के निवासी   

एटा में पुलिस का छापा, अवैध रूप से रह रहे थे 25 परिवार, बताए जा रहे असम के निवासी   

By Rakesh 

Updated Date

एटा। यूपी के एटा जिले में अवैध रूप से रह रहे 25 परिवारों के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई की है। सभी 25 परिवार असम के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एसएसपी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की कार्रवाई हुई। लोगों के पास से आधारकार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक भी बरामद हुआ।

पढ़ें :- यूपी में सरकारी नौकरियों के लिए चरित्र सत्यापन के नियम सख्त, हिंसक गतिविधियों से जुड़े लोग होंगे अयोग्य

अवैध रूप से रह रहे लोगों की झुग्गी- झोपड़ियों में चोरी से जलती बिजली भी मिली। एसएसपी के अगुवाई में अलीगंज तिराहा और सकीट रोड पर भी पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को दुकानों से आपत्तिजनक नशीली चीज भी मिलीं। पुलिस को देख इलाके में भगदड़ मच गई। मामला कोतवाली नगर का है।

Advertisement