Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः हरदोई में रास्ते के विवाद में प्रधान ने महिला को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

यूपीः हरदोई में रास्ते के विवाद में प्रधान ने महिला को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

By Rakesh 

Updated Date

हरदोई। गांव में रास्ते के लिए दबंग प्रधान ने एक महिला को बीच गांव में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।  उसकी इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग, अब सड़क हादसों में बचेंगी जानें

इस बारे में एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो की पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि शाहाबाद ब्लाक के फिरोज़पुर खुर्द में रास्ते को लेकर झगड़ा चल रहा था। उसी बात पर वहीं एक महिला ने जब अपना पक्ष रखा, तो वहां का दबंग प्रधान आग-बबूला हो गया और महिला को लाठी से पीटने लगा।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला बचने के लिए भाग रही है, लेकिन प्रधान उसे दौड़ा कर पीट रहा है। वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई शाहाबाद पुलिस जांच में जुट गई है। उधर एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो की गहराई से पड़ताल की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement