रांची, 18 जुलाई। राष्ट्रपति पद के चुनाव में सोमवार को झारखंड के 81 विधायकों में से 80 ने विधानसभा में मतदान किया। पहला वोट बीजेपी विधायक अनंत ओझा ने और आखिरी वोट निर्दलीय विधायक सरयू राय ने डाला। सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो बीमारी के चलते मतदान नहीं कर सके। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मतदान किया। सुबह 10:30 बजे के बाद NDA के सभी 27 विधायक बस से विधानसभा पहुंचे और मतदान किया। दोपहर में कांग्रेस के विधायक वोट देने आये। फिर झामुमो के विधायकों ने विधानसभा पहुंच कर वोटिंग की।
पढ़ें :- 11 सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्र और राज्य कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का एक दिवसीय धरना
आज झारखण्ड विधानसभा में देश के राष्ट्रपति चुनाव हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग किया। pic.twitter.com/E7UCMlrxHb
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 18, 2022
द्रौपदी मुर्मू को 75% वोट मिलने की संभावना
पढ़ें :- Asian Games : एशियन गेम्स पदक विजेताओं को राष्ट्रपति मुर्मू की शुभकामनाएं, बोलीं- हर भारतीय को गर्व
राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड की पूर्व राज्यपाल और NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में लगभग 75 प्रतिशत से ज्यादा वोट पड़े हैं। बीजेपी के 25, आजसू के दो, झामुमो के 30 विधायकों के अलावा निर्दलीय विधायक सरयू राय और अमित यादव का वोट भी द्रौपदी मुर्मू को गया है। यशवंत सिन्हा को कांग्रेस के अलावा भाकपा माले के विनोद सिंह का वोट मिला है। माले विधायक बिनोद सिंह ने मतदान के बाद कहा कि दो ही प्रत्याशी हैं। मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं है। बीजेपी प्रत्याशी को वोट नहीं कर सकता। नहीं चाहते हुए भी मजबूरी में यशवंत सिन्हा को वोट करना पड़ रहा है।
कांग्रेसी विधायकों का भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन
वहीं निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा कि साल 2010 में शिबू सोरेन NDA के समर्थन से राज्यसभा गये थे, लेकिन संसद में एटॉमिक डील पर उन्होंने कांग्रेस का साथ दिया था। इसके बाद झारखंड की सरकार गिर गई थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में अगर कांग्रेस-झामुमो के फैसले के बाद कोई स्टैंड लेती तो यशवंत सिन्हा के बारे में सोचा जा सकता था, लेकिन कांग्रेस की लाचारी साफ दिख रही है। इसके अलावा ये भी जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस के कुछ विधायकों का भी समर्थन द्रौपदी मुर्मू को मिला है। खासकर कांग्रेस के कुछ आदिवासी और महिला विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है। अगर ऐसा हुआ तो झारखंड से द्रौपदी मुर्मू 80 प्रतिशत से ज्यादा वोट पाने में सफल होंगीं।