Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Presidential Election : द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को किया फोन, अपनी उम्मीदवारी के लिए मांगा समर्थन

Presidential Election : द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को किया फोन, अपनी उम्मीदवारी के लिए मांगा समर्थन

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 25 जून। सूत्रों के मुताबिक राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो सुप्रीमो हेमंत सोरेन को फोन कर अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन मांगा।

पढ़ें :- 11 सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्र और राज्य कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का एक दिवसीय धरना

द्रौपदी मुर्मू ने JMM से मांगा समर्थन

सूत्रों के मुताबिक द्रौपदी मुर्मू ने व्यक्तिगत रूप से सीएम हेमंत सोरेन को फोन किया और अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन मांगा। 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने से पहले मुर्मू ने पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राकांपा सुप्रीमो शरद पवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी को भी कॉल की थी। सूत्रों के मुताबिक तीनों नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

JMM ने बुलाई बैठक

वहीं इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा के लिए शनिवार को अपने सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है। झामुमो, कांग्रेस के नेतृत्व वाले UPA गठबंधन का एक घटक है और इसके साथ गठबंधन में झारखंड में सत्ता में है।

पढ़ें :- Asian Games : एशियन गेम्स पदक विजेताओं को राष्ट्रपति मुर्मू की शुभकामनाएं, बोलीं- हर भारतीय को गर्व

मुर्मू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपना नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर पीसी मोदी को सौंपा था। इस दौरान उनके साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। उनके नामांकन दाखिल करने के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, जयराम ठाकुर, पुष्कर सिंह धामी और कुछ NDA समर्थक दलों जैसे वाईएसआरसीपी, बीजद और अन्नाद्रमुख समेत बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी मौजूद थे।

Advertisement