Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Presidential Election : राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मांगा समर्थन

Presidential Election : राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मांगा समर्थन

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 16 जुलाई। UPA से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा ने शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री सोरेन से राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में अपने पक्ष में समर्थन की अपील की। इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम मौजूद थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यशवंत सिन्हा को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

पढ़ें :- मार्च 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव- सियासत का निर्णायक दौर

बतादें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा पहले ही कर दी है। ऐसे में सीएम हेमंत सोरेन से यशवंत सिन्हा की इस मुलाकात को सिर्फ औपचारिक मुलाकात माना जा रहा है।

पढ़ें :- अनुपम खेर का धुरंधर 2 पर दिल खोलकर रिव्यू: "यह फिल्म हिंदुस्तान की है"
Advertisement