Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सलमान खान को IIFA अवॉर्ड्स में शादी के लिए किया प्रपोज

सलमान खान को IIFA अवॉर्ड्स में शादी के लिए किया प्रपोज

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। सबके दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के सलमान खान हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लड़कियां उनके प्यार में पागल रहती हैं। सलमान ने अभी तक शादी नहीं की है। लोग अक्सर उनसे शादी को लेकर सवाल पूछते हैं तो वो हमेशा ये कह कर टाल देते हैं कि अब उनकी शादी की उम्र निकल गई है।

पढ़ें :- शाहरुख खान ने की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे

कई फेमस अदाकारा उन्हें शादी के लिए सलमान खान को प्रपोज कर चुकी हैं। वहीं अब सलमान खान को आईफा अवॉर्ड्स में शादी के लिए प्रपोज किया गया है। शादी के लिए प्रपोज करने वाली एलीना खलफीह हैं। एलीन खलफीह एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

‘हॉलीवुड से सिर्फ सवाल पूछने आई हूं’

आपको बता दें कि एलीन एक हॉलीवुड होस्ट हैं और वे AK चैट्स नाम का एक शो चलाती हैं। एलीन खलफीह काफी खूबसूरत हैं और अब चर्चा में आ गई हैं। एलीन IIFA 2023 को कवर करने गई थीं।

जहां उन्होंने सलमान खान को शादी के लिए प्रपोज किया। हालांकि सलमान खान ने जवाब दिया कि उनकी शादी की उम्र निकल चुकी है। एलीना ने सलमान से कहा कि ‘मैं हॉलीवुड से आई हूं सिर्फ आपसे एक सवाल पूछने के लिए, जब से मैंने आपको देखा है, मैं आपसे प्यार करने लगी हूं। क्या आप मुझसे शादी करेंगे ?

पढ़ें :- थिएटर के बाद अब OTT पर होगा फिल्म "टॉक्सिक" का असली टेस्ट

‘20 साल पहले मिलना चाहिए था’

एलिना के सवाल पर सलमान खान ने जवाब दिया कि एलीना को उन्हें 20 साल पहले मिलना चाहिए था। बता दें कि एलीना खलफीह को इंस्टाग्राम पर 90.5  लोग फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस सवाल के बाद वो अभी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लोग उनकी तस्वीरों को पंसद भी कर रहे हैं।

Advertisement