Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. पुतिन ने की बाइडन से फोन पर बात, अमेरिका को अब भी यूक्रेन पर रूस के हमले का अंदेशा

पुतिन ने की बाइडन से फोन पर बात, अमेरिका को अब भी यूक्रेन पर रूस के हमले का अंदेशा

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

यूक्रेन संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन किया और दोनों के बीच शनिवार देर रात करीब 62 मिनट की बातचीत हुई है। दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने यूक्रेन संकट पर चर्चा की है। व्हाइट हाउस से जारी बयान के अनुसार आशंका है कि रूस जल्द ही यूक्रेन पर हमला कर सकता है।

पढ़ें :- PM मोदी आज रहेंगे पश्चिम बंगाल दौरे पर , भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में करेंगे चुनावी जनसभा

यूक्रेन पर हुए हमले का अमेरिका दृढ़ता से देगा जवाब

अमेरिका ने कहा कि अगर यूक्रेन पर रूस का हमला हुआ तो अमेरिका उसका दृढ़ता से जवाब देगा। हालांकि रूस अभी तक हमले की किसी भी आशंका से इनकार कर रहा है। इसी बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से भी बात की। पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताते हुए कहा कि रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले के दावे सिर्फ भड़काने वाला अनुमान है। हालांकि, मैक्रॉन ने भी पुतिन को स्पष्ट लहजे में कहा है कि अगर रूसी सेना का यूक्रेन की सीमा पर जुटना जारी रहा तो गंभीरता से समझौते के मौके कम होते जाएंगे।

देशों के राष्ट्रपति आगे भी बातचीत के लिए सहमत हैं

उधर बाइडन-पुतिन की बातचीत के बारे में कहा जा रहा है कि बाइडन ने पुतिन से कहा कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का अंजाम ‘व्यापक मानवीय पीड़ा’ होगी। बाइडन ने पुतिन को बताया कि अमेरिका यूक्रेन पर कूटनीति जारी रखेगा लेकिन ‘अन्य परिदृश्यों के लिए भी समान रूप से तैयार है’।

पढ़ें :- अभिनेत्री दीप्ति नवल ने मस्जिद विवाद पर दिया चौकाने वाला बयान, कहा – उन्हें पुराना मंदिर ही पसंद था

बाइडन ने पुतिन से यूक्रेन सीमा के पास जुटे रूसी सैनिकों को वापस बुलाने को भी कहा है। उधर रूस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिका यूक्रेन के मसले पर ‘‘चरम हिस्टीरिया’’ का शिकार हो गया है। साथ ही उसने कहा कि इसके बावजूद दोनों देशों के राष्ट्रपति आगे भी बातचीत के लिए सहमत हैं।

बाइडेन ने रूस को दी चेतावनी – मीडिया रिपोर्ट्स

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बाइडेन ने रूस को चेतावनी दी कि अगर वह यूक्रेन पर आक्रमण करता है तो अमेरिका और उसके सहयोगी दृढ़ता से जवाब देंगे और उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। इससे पहले व्हाइट हाउस ने इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स के हवाले से कहा कि रूस यूक्रेन पर जल्द ही हमला कर सकता है। इसे देखते हुए अमेरिका के विदेश विभाग ने शनिवार को यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित दूतावास से अधिकतर अमेरिकी कर्मचारियों को वहां से हटने का आदेश दिया गया है।

अमेरिकी लोगों को भी देश छोड़ देना चाहिए

परामर्श में कहा गया है कि यूक्रेन में अमेरिकी लोगों को भी देश छोड़ देना चाहिए। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शांति प्रदर्शित करने की कोशिश की। उन्होंने क्रीमिया के पास शनिवार को सैन्य अभ्यास देखा। रूस ने 2014 में क्रीमिया को अपना हिस्सा बना लिया था। जेलेंस्की ने कहा, हम डरते नहीं हैं, हम घबराए हुए नहीं हैं। सब चीज नियंत्रण में है। ब्रिटेन ने भी शनिवार को अपने नागरिकों से यूक्रेन छोड़ने को कहा। उधर संकट को और अधिक बढ़ाते हुए अमेरिकी रक्षा विभाग ने 3000 अतिरिक्त अमेरिकी सैनिक पोलैंड भेजने का आदेश दिया है।

पढ़ें :- UP : अज्ञात कारणों के चलते BSNL टॉवर के कर्मचारी ने लगाई फ़ासी, परिजनों में कोहराम

अमेरिकी पनडुब्बी को रूस ने खदेड़ा

इस बीच मॉस्को ने दावा किया है कि उसने प्रशांत महासागर में गश्त कर रही एक अमेरिकी सबमरीन (पनडुब्बी) का पीछा कर उसे खदेड़ दिया। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस मामले में रूस ने अमेरिकी रक्षा अधिकारी को भी तलब किया और अपने समुद्री दायरे में अमेरिकी सबमरीन के घुसने की शिकायत की।

 

Advertisement