Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी बनें कुली, उठाया यात्रियों का सामान, जानिए क्या है पूरा मामला

राहुल गांधी बनें कुली, उठाया यात्रियों का सामान, जानिए क्या है पूरा मामला

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली स्थित आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यात्रियों का सामान भी उठाया। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने कुलियों से बात की। इस दौरान राहुल गांधी ने उनकी परेशानियों को सुना।

पढ़ें :- 'क्या हम यहां सुरक्षित हैं?' मणिपुर के म्यूजिशियन की हत्या पर बोले राहुल गांधी

गौरतलब है कि पिछले महीने कुलियों का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। कांग्रेस ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है। आईएनसी टीवी एक्स हैंडल से वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि भारत जोड़ो यात्रा जारी है।

महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर जननायक राहुल गांधी ने भारत जोड़ने की जो यात्रा शुरू की है। उन

का क़ाफ़िला गुरुवार को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचा। राहुल ने कुलियों के मन की बात सुनीं। उनकी पीड़ा और परेशानियों को सुना और समझा। राहुल ने कुलियों को समाधान का भरोसा भी दिया।

पढ़ें :- मल्लिकार्जुन खड़गे के शुद्धिकरण पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले - न्याय नहीं मिला तो होगी तीखी प्रतिक्रिया
Advertisement