1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मल्लिकार्जुन खड़गे के शुद्धिकरण पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले – न्याय नहीं मिला तो होगी तीखी प्रतिक्रिया

मल्लिकार्जुन खड़गे के शुद्धिकरण पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले – न्याय नहीं मिला तो होगी तीखी प्रतिक्रिया

Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद कथित शुद्धिकरण को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और BJP-RSS पर तीखा हमला बोला।✍️अरविंद कुमार 

By HO BUREAU 

Updated Date

Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद कथित शुद्धिकरण को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और BJP-RSS पर तीखा हमला बोला। आज शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से SC/ST एक्ट के तहत FIR और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया होगी।

पढ़ें :- दिल्ली-NCR के लोगों को बड़ा झटका! CNG ₹3.89 महंगी, जनवरी से अगस्त तक इतनी बढ़ी कीमत

देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई

राहुल गांधी ने कहा कि देश में इस समय दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है। एक तरफ भारत का संविधान है, जो डॉ. बीआर आंबेडकर, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल के विचारों का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि दूसरी तरफ BJP और RSS की विचारधारा है।राहुल गांधी ने कहा कि दलित समाज सदियों से अत्याचार और भेदभाव का सामना करता आया है, लेकिन आज भी देश के कई हिस्सों में ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं।

खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण पर सरकार को चेतावनी

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में 8 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनसभा को संबोधित किया था। कांग्रेस का आरोप है कि इसके दो दिन बाद उसी स्थान पर शुद्धिकरण हवन कराया गया। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटना को लेकर सरकार को सीधे चेतावनी दी। न्यूटन के तीसरे नियम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हर क्रिया की एक समान और विपरीत प्रतिक्रिया होती है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अपने अध्यक्ष के लिए न्याय चाहती है। अगर प्रशासन और सरकार कार्रवाई नहीं करते हैं तो कांग्रेस की ओर से निश्चित रूप से तीखी प्रतिक्रिया होगी।

यह भी पढ़ें :रक्षाबंधन के अवसर पर इकलौती बुआ से मुलाकात करने इटावा पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

PM मोदी से SC/ST एक्ट में FIR की मांग

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज की जाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ भी FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि महेंद्र भट्ट ने कथित शुद्धिकरण की घटना का समर्थन किया।

पढ़ें :- झारखंड में H1N1 की दस्तक! 8 सैंपल पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

शुद्धिकरण छुआछूत का दूसरा रूप

राहुल गांधी ने कहा कि किसी दलित व्यक्ति के किसी स्थान पर जाने के बाद उस जगह का शुद्धिकरण करना छुआछूत की मानसिकता का दूसरा रूप है। उन्होंने इसे संविधान के खिलाफ अपराध बताया।

हालांकि, बीजेपी नेताओं की ओर से इस घटना का बचाव किया गया है। बीजेपी की ओर से दावा किया गया कि कांग्रेस की रैली में कथित तौर पर हिंदू धर्म विरोधी नारे लगाए गए थे, जिसके बाद स्थान को साफ किया गया।

स्कूलों से लेकर गांव के कुएं तक भेदभाव का आरोप

राहुल गांधी ने देश में दलितों के साथ कथित भेदभाव के कई उदाहरण भी गिनाए। उन्होंने दावा किया कि आज भी कुछ स्कूलों में दलित बच्चों से शौचालय साफ कराने, झाड़ू लगाने और फर्श पर पोछा लगाने जैसे काम कराए जाते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगह दलितों को सार्वजनिक कुएं से पानी लेने की अनुमति नहीं दी जाती और चाय की दुकानों पर उनके लिए अलग कप रखे जाते हैं। दलितों को अपनी शादी में हेलमेट पहनना पड़ता है।

राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर भारत के गांवों और शहरों में दलितों के साथ भेदभाव की घटनाएं आज भी सामने आती हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ जगहों पर दलितों को अपनी शादी की बारात में पत्थरबाजी से बचने के लिए हेलमेट तक पहनना पड़ता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अगर कोई दलित कारोबार, क्रिकेट या किसी अन्य क्षेत्र में सफल होता है तो उसे निशाना बनाया जाता है।

पढ़ें :- ‘जो जेपी को बेच सकते हैं, उनसे भलाई की उम्मीद नहीं...', भाजपा पर अखिलेश यादव का हमला

सिर्फ खड़गे की नहीं, दलितों के सम्मान की लड़ाई

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपना पूरा जीवन देश और संविधान के लिए समर्पित किया है। ऐसे में उनके खिलाफ कथित शुद्धिकरण की घटना केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं है। कांग्रेस का कहना है कि यह देश के करोड़ों दलितों के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा मुद्दा है।

राहुल गांधी ने साफ किया कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है। बहरहाल अब देखने वाली बात होगी कि राहुल गांधी की ‘तीखी प्रतिक्रिया’ वाली चेतावनी के बाद अब नजर इस बात पर है कि सरकार और प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं, या विवाद आने वाले दिनों में बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनता है।

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

✍️अरविंद कुमार 

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- बिलासपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा; लैंडिंग के दौरान फटा एलायंस एयर विमान का टायर, सभी यात्री सुरक्षित

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com