1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रक्षाबंधन के अवसर पर इकलौती बुआ से मुलाकात करने इटावा पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

रक्षाबंधन के अवसर पर इकलौती बुआ से मुलाकात करने इटावा पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

रक्षाबंधन पर अखिलेश यादव परिवार के साथ इटावा पहुंचे और बुआ कमला देवी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। सैफई में कार्यकर्ताओं से भी मिले और शुभकामनाएं दीं। ✍️ वंदना यादव

By HO BUREAU 

Updated Date

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ इटावा पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी इकलौती बुआ कमला देवी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों से भी आत्मीय भेंट हुई।

पढ़ें :- जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि की अर्पित, कहा - 'सरकार स्मारक को बेच रही...'

रक्षाबंधन के अवसर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित अपनी इकलौती बुआ कमला देवी के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने बुआ कमला देवी का हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख बसरेहर एवं उनके फूफा अजंट सिंह यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

अखिलेश यादव के साथ उनकी बेटी टीना यादव और बेटे अर्जुन यादव भी मौजूद रहे। वहीं आजमगढ़ से सांसद एवं उनके चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव भी इस पारिवारिक मुलाकात में शामिल हुए। परिवार के बीच रक्षाबंधन का पर्व बेहद स्नेह और आत्मीयता के साथ मनाया गया।

यह भी पढ़ें :बांदा जेल में सजा विशेष पंडाल, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

इससे पहले अखिलेश यादव ने सैफई स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की तथा रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रदेश और देशवासियों को भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के इस पावन पर्व की बधाई देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पढ़ें :- UP News : मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सैफई पहुंचे अखिलेश यादव, विपक्ष और चुनाव आयोग पर बोला हमला

रक्षाबंधन के अवसर पर अखिलेश यादव का यह पारिवारिक दौरा चर्चा का विषय बना रहा, जहां उन्होंने पारिवारिक परंपराओं को निभाते हुए बुआ का आशीर्वाद लिया और पूरे प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

✍️ वंदना यादव

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- विधि की सर्वसुलभ शिक्षा व लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की माँग पर विधि के छात्रों का राष्ट्रीय कन्वेंशन हुआ आयोजित

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com