1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बांदा जेल में सजा विशेष पंडाल, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

बांदा जेल में सजा विशेष पंडाल, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

UP News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की संवेदनशीलता के चलते इस बार बांदा मंडल कारागार में रक्षाबंधन का पर्व बेहद अनोखे और भावुक माहौल में मनाया गया।✍️Sandeep

By HO BUREAU 

Updated Date

UP News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की संवेदनशीलता के चलते इस बार बांदा मंडल कारागार में रक्षाबंधन का पर्व बेहद अनोखे और भावुक माहौल में मनाया गया। सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए जेल प्रशासन ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का सम्मान करने के लिए खास इंतजाम किए थे। जेल परिसर के भीतर दूर-दराज से आने वाली बहनों के लिए एक विशेष पंडाल सजाया गया था।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश में दंगा करने वालों को बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : CM योगी

रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूलों से महके जेल के आंगन में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक राखी बांधने का सिलसिला चलता रहा। जेल की चहारदीवारी के पीछे अपनों से मिलने पहुंची बहनों के चेहरे पर सरकार की इस व्यवस्था को देखकर खुशी साफ झलक रही थी।

किसी भी बंदी की कलाई नहीं रही सूनी

इस बार रक्षाबंधन पर जेल प्रशासन ने संवेदनशीलता की एक नई मिसाल पेश की। जिन बंदी भाइयों की बहनें किन्हीं कारणों से जेल नहीं पहुंच सकीं या जिनकी बहनें नहीं हैं उनकी कलाई भी सूनी नहीं रही। जेल में बंद महिला बंदियों द्वारा अपने हाथों से बनाई गई राखियों को इन बंदियों की कलाई पर बंधवाया गया। इससे पूरा जेल परिसर पारिवारिक सौहार्द और आत्मीयता से सराबोर हो उठा।

सुरक्षा और सम्मान के साथ मना पर्व

बांदा मंडल कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह ने बताया कि जेल में वर्तमान में करीब 750 बंदी हैं। कहा की “जेल नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए सुरक्षा और सम्मान के साथ यह पावन पर्व मनाया गया है। आज सैकड़ों बहनों ने कारागार पहुंचकर अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनके बेहतर भविष्य की कामना की।

बहनों ने किया योगी सरकार का गुणगान

जेल में सुरक्षा के साथ मिले इस सत्कार और सुदृढ़ व्यवस्था से गदगद होकर बहनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार की जमकर तारीफ की।

पढ़ें :- नवरात्र पर UPCON की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

✍️Sandeep

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- CM योगी की बड़ी सौगात, ग्राम प्रहरियों का बढ़ाया मानदेय, अब मिलेंगे 3500 रुपये
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com