Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर ट्रस्ट ने बदला पुजारियों का ड्रेस कोड, अब भगवा की जगह ये रंग धारण करेंगे पुजारी, जाने वजह ?

राम मंदिर ट्रस्ट ने बदला पुजारियों का ड्रेस कोड, अब भगवा की जगह ये रंग धारण करेंगे पुजारी, जाने वजह ?

By up bureau 

Updated Date

अयोध्या। अयोध्या ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर के पुजारियों के लिए नया ड्रेस कोड जारी हुआ है। इस ड्रेस कोड के मुताबिक अब राम मंदिर के पुजारी भगवा वस्त्र धारण नहीं कर सकेंगे बल्कि पीले रंग के धोती, चौबंदी और पगड़ी में नजर आएंगे।

पढ़ें :- CM योगी ने किया आठ राज्यों से आए कलाकारों से संवाद, कहा - 'सांस्कृतिक एकता भारत की सबसे बड़ी ताकत'

ट्स्ट की ओर से कहा गया है कि पुजारी अब भगवे नहीं बल्कि पीले रंग के वस्त्र में नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि सभी पुजारी पहले कुर्ता, पगड़ी और धोती पहनते थे, लेकिन अब उन्हें धोती, चौबंदी और पगड़ी पहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होने बताया कि पगड़ी को सूती से तैयार किया गया है। जिसे सही ढंग से पहनने के लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है। साथ ही कीपैड वाला मोबाइल इस्तेमाल करेंगे।

माना जाता है कि पीले रंग का भारतीय संस्कृति में काफी महत्व होता है। यह पवित्र रंग माना जाता है। सादे कपड़े में भी पीला रंग चढ़ा देने से उस कपड़े को पवित्र कहा जाता है। साथ ही हिंदू धर्म में सभी शुभ कामों पीला और भगवा रंग का ही इस्तेमाल किया जाता है। ये रंग देवताओं को काफी प्रिय भी माना जाता है। बता दें कि 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले भी रामलला की तस्वीरें पीले रंग के कपड़े से ढकी हुई थी। वहीं 5 अगस्त को राम मंदिर का भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया था। जिसके दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पीले रंग का कुर्ता पहना था।

Advertisement