Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः मुरादाबाद में रामगंगा नदी का रौद्ररूप, शहर में घुसा पानी, लोग घर छोड़ने को मजबूर

यूपीः मुरादाबाद में रामगंगा नदी का रौद्ररूप, शहर में घुसा पानी, लोग घर छोड़ने को मजबूर

By Rakesh 

Updated Date

मुरादाबाद। रामगंगा नदी में कालागढ़ डैम से छोड़े गए पानी ने मुरादाबाद में अब अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। क्योंकि रामगंगा नदी से लगने वाले शहरी इलाकों में कई फीट पानी भरा हुआ है। मुगलपुरा इलाके के लोगों को पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

पढ़ें :- यूपी में सरकारी नौकरियों के लिए चरित्र सत्यापन के नियम सख्त, हिंसक गतिविधियों से जुड़े लोग होंगे अयोग्य

ये लोग अपने सामान के साथ दूसरी जगहों पर जा रहे हैं। दो दिन पूर्व मुरादाबाद प्रशासन की तरफ से लोगों को बताया गया था कि कालागढ़ डेम से 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसलिए रामगंगा नदी के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग सचेत हो जाएं।

मंगलवार शाम से रामगंगा नदी खतरे के निशान के पास पहुंच गई है। जिसका नतीजा यह है कि जामा मस्जिद से ताजपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर रामगंगा का पानी बह रहा है। जिससे लोगों को निकलने में परेशानी ही रही है। तो वहीं मुगलपुरा इलाके के बरबलान की गलियों में कई फीट तक पानी घुसा हुआ है। लोग अपना सामान निकाल कर दूसरी जगह जाने को मजबूर हैं। लगातार बढ़ रहे पानी से लोग सहमे हुए हैं।

Advertisement