Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रामवन गमन मार्ग प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम के पास हुआ छतिग्रस्त, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रामवन गमन मार्ग प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम के पास हुआ छतिग्रस्त, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By HO BUREAU 

Updated Date

रामवन गमन मार्ग प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम के पास हुआ छतिग्रस्त, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

UP News : उत्तर प्रदेश मे रामवन गमन पथ परियोजना के तहत अयोध्या से चित्रकूट तक करीब 210, किलो मीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा हैं, लेकिन प्रयागराज के नवाब गंज के श्रृंगवेरपुर के पास सडकें बीच से उखड़ने लगी हैं। श्रृंगवेरपुर मे ये सड़क करीब सौ मीटर के दायरे मे कई जगह से उखड़ी हैं और सड़क किनारे का बॉडर भी टूटा हैं।

पढ़ें :- मेरठ में बारिश के बीच जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबी व्यापारी की कार

टूटी और सड़क धसी होने का कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद रोड क़ो ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया, हालांकि राम वन गमन पथ मार्ग के छतिग्रस्त होने का सवाल ज़ब डिप्टी सीएम केशव मौर्या से किया गया।

राम वन गमन पथ मार्ग क़ो बनाने के लिए 4 हज़ार 400का बजट सरकार नें दिया हैं। ऐसे में सड़क धसने से निर्माण की गुडवत्ता पर सवाल उठ रहें हैं, जिस जगह सड़क धसने का वीडियो सामने आया हैं। वो प्रयागराज के नवाब गंज का श्रृंगवेर पुर धाम हैं, जहाँ भगवान राम वन वास के दौरान श्रृंगवेरपुर धाम पहुंचे थे। यहां उनको निषाद राज नें नाव से गंगा पार कराया था, इसीलिए सरकार नें श्रृंगवेर पुर धाम क़ो विकसित किया हैं, ताकि श्रद्धालु यहां भगवान राम और उनके विश्राम वाली जगह वा मंदिर का दर्शन कर सके।

शोएब रिज़वी

Disclaimer

पढ़ें :- पीड़ितों के साथ सरकार, किसान, व्यापारी और सामान्य वर्ग के हर व्यक्ति को मिलेगी पूरी मदद : CM योगी

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

Advertisement