रांची, 14 जून। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने DGP को निर्देश दिया है कि रांची में हिंसा उपद्रव करने वालों लोगों की पहचान कर उनकी तस्वीर और नाम पते के साथ शहर के प्रमुख जगहों पर होर्डिंग्स लगवाएं। राज्यपाल के निर्देश के बाद रांची प्रशासन ने हिंसा में शामिल उपद्रवियों के पोस्टर शहर के चौक चौराहों पर लगा दिए हैं। सोमवार को DGP के अलावा राज्य के ADG अभियान संजय आनंद लाटकर, रांची के उपायुक्त छवि रंजन और SSP सुरेंद्र कुमार झा राजभवन तलब किए गए थे। वहीं इन तस्वीरों के माध्यम से पुलिस जनता से आरोपियों संबंध में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। रांची में हिंसा में 2 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 12 पुलिसकर्मी सहित 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार
#Jharkhand: अब रांची में भी देखने को मिलेगा #UttarPradesh का #YogiModel
राज्यपाल के निर्देश पर रांची पुलिस ने उपद्रवियों की तस्वीर को किया सार्वजनिक
प्रशासन ने शुरू किया चौक- चौराहे पर दोषियों का पोस्टर लगाना#JharkhandNews #Poster #RanchiViolence #RanchiProtest pic.twitter.com/ReD02gnm5X — India Voice (@indiavoicenews) June 14, 2022
पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ
रांची हिंसा के उपद्रवियों के बैनर पोस्टर लगे
बतादें कि राजभवन से मिले निर्देश पर मंगलवार को प्रशासन ने रांची हिंसा के उपद्रवियों के बैनर पोस्टर लगाए हैं। राज्यपाल ने DGP को पूछा कि रांची में हुई हिंसा और उपद्रव को लेकर पुलिस के पास क्या इंटेलिजेंस इनपुट थे और इसके आधार पर उन्होंने प्रिवेंटिव एक्शन क्यों नहीं लिया था। राज्यपाल ने DGP को निर्देश दिया था कि रांची में 10 जून को सड़कों पर हिंसा और उपद्रव करने वालों लोगों की पहचान कर उनकी तस्वीरों और नाम-पते के साथ शहर के प्रमुख स्थान पर होर्डिंग्स लगवाएं, ताकि आम जनता इनके बारे में पुलिस को सूचना दे सकें।
हिंसा को लेकर था IB का इनपुट
इसके साथ ही राज्यपाल ने अफसरों से जानना की कोशिश कि धरना, प्रदर्शन, जुलूस के बारे में क्या जानकारी थी और इसे लेकर उन्होंने क्या व्यवस्थाएं कर रखी थीं। इस पर DGP ने बताया कि IB की इनपुट में था कि लगभग 150 लोग अराजकता फैलाने की कोशिश कर सकते हैं। इसके अलावा राज्यपाल ने हिंसा के दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और मजिस्ट्रेट की संख्या और इस हिंसा के सिलसिले में अब तक हुई गिरफ्तारियों के बारे में भी जानकारी ली।