Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः रूधौली नगर पंचायत अध्यक्ष पर दुष्कर्म का मुकदमा, पीड़िता ने नौकरी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का लगाया आरोप

यूपीः रूधौली नगर पंचायत अध्यक्ष पर दुष्कर्म का मुकदमा, पीड़िता ने नौकरी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का लगाया आरोप

By Rakesh 

Updated Date

बस्ती। यूपी के बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप किसी आम आदमी पर नहीं बल्कि सपा के रूधौली नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद पर लगा है।

पढ़ें :- हरदोई में मानवता शर्मसारः वृद्ध महिला के साथ युवक ने किया रेप, आरोपी फरार

पीड़िता ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर नौकरी का झांसा देकर कई बार शारीरिक शोषण का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ प्रीति खरवार पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

पीड़िता ने एसपी कार्यालय पर पहुंच कर नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि माया पाठक नाम की महिला ने नगर पंचायत में नौकरी दिलवाने की बात कह कर मई 2021 में अध्यक्ष से मुलाकात कराई।

नौकरी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जिसकी वजह से वह गर्भवती हो गई। जिसके बाद मैने काल रिकॉर्डिंग की बात ओपन करने की बात कही तब जा कर अगस्त 2022 में मुझे सफाईकर्मी के पद पर नियुक्ति दी गई। इसके बाद भी नगर पंचायत अध्यक्ष बार-बार मेरे साथ दुष्कर्म करते रहे।

जब मैंने इसका विरोध किया तो वह मेरी ड्यूटी ऑफिस में लगा कर परेशान करने लगे। अध्यक्ष के कहने पर माया पाठक ने मुझे जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। अब भी मेरी इच्छा के विरुद्ध मेरा शारीरिक शोषण करते हैं।

पढ़ें :- संभल में तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि एक महिला ने प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके साथ धीरसेन निषाद और माया पाठक ने दुराचार किया है। और लगातार उसका शोषण कर रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर धारा 376, 120B और एसई-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले की विवेचना सीओ प्रीति खरवार कर रही हैं। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement