Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला स्पीकर बनीं ऋतु खंडूरी भूषण

उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला स्पीकर बनीं ऋतु खंडूरी भूषण

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

देहरादून : कोटद्वार की भाजपा विधायक ऋतु खंडूरी भूषण को आज निर्विरोध उत्तराखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। ऋतु खंडूरी राज्य की पांचवी विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। गुरुवार को उन्होंने विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन प्रक्रिया में एकमात्र नामांकन आने के कारण ऋतु खंडूड़ी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

पढ़ें :- 2035 तक उत्तराखंड को 'विकसित राज्य' बनाकर रहेंगे : सीएम पुष्कर सिंह धामी

विधानसभा परिसर के सभा मंडप में प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने ऋतु खंडूडी भूषण को सदन के अध्यक्ष के तौर पर शनिवार को निर्वाचन की घोषणा करने के साथ ही उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात नेता सदन, प्रोटेम स्पीकर और मंत्री गणों सहित विपक्ष के सदस्यों ने नए विधानसभा अध्यक्ष को पीठ पर विराजमान किया। ऋतु खंडूरी उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा के लिए विस अध्यक्ष के पद पर पीठासीन हुई हैं। प्रोटेम स्पीकर सहित सदन के सभी सदस्यों ने नए स्पीकर को बधाई और शुभकामनाएं दी।

विधानसभा की अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा कि वह सदन को आश्वस्त करना चाहती हैं कि अपने संपूर्ण क्षमताओं से उच्च से उच्च संसदीय आदर्शों तथा परंपराओं का निर्वहन करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने सभी सदस्यों से सदन के संचालन में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही का सफल संचालन सभी सदस्यों के सहयोग पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के इतिहास में पहली बार महिला को सम्मान देते हुए सम्मानित सदन का अध्यक्ष चुना गया है। पंचवीं विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर पक्ष और विपक्ष के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय हे कि वर्ष 2000 से उत्तराखंड विधानसभा में स्व. प्रकाश पंत, यशपाल आर्य, स्व. हरबंस कपूर, गोविंद सिंह कुंजवाल और प्रेमचंद अग्रवाल अध्यक्ष पद पर पीठासीन रहे हैं। वहीं स्व. काजी मोहिउद्दीन, स्व. हरबंस कपूर, मातबर सिंह कंडारी, डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल एवम बंशीधर भगत प्रोटेम स्पीकर नियुक्त हुए हैं।

ऋतु खंडूरी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी हैं। प्रदेश के नैनीताल में 29 जनवरी 1965 को उनका जन्म एक फौजी परिवार में हुआ था। उन्होंने मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। उन्होंने पत्रकारिता में डिप्लोमा भी हासिल किया है। साल 2006 से लेकर 2017 तक उन्होंने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के रूप में भी काम किया है। ऋतु खंडूडी लंबे समय से समाजसेवा में भी सक्रिय रही हैं। साल 2017 के चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर यमकेश्वर सीट से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। इस साल 2022 के चुनाव में कोटद्वार से जीत हासिल की।

पढ़ें :- Jubin Nautiyal की शादी का सच: बचपन की दोस्त से गुपचुप विवाह या सिर्फ अफवाह?
Advertisement