नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय लोकदल ने समाजवादी पार्टी के सामने 10 लोकसभा सीटों की मांग रखी है। जिसमें मथुरा, हाथरस, मुजफ्फरनगर, बागपत जैसी सीटें शामिल हैं।
पढ़ें :- FIR वापसी, छात्र आंदोलन और E20 पेट्रोल विवाद पर देश में नई बहस
आरएलडी नेतृत्व का मानना है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में आरएलडी जितनी ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी विपक्षी गठबंधन को उतना ही फायदा होगा। नवंबर तक सीट शेयरिंग को लेकर फॉर्मूला तय हो जाएगा। विधानसभा चुनाव में 8 और बाद में खतौली उपचुनाव में जीत हासिल कर आरएलडी के कुल 9 विधायक विधानसभा में हैं।
इस प्रदर्शन के उत्साहित आरएलडी नेतृत्व का मानना है कि उसको लोकसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी की ज्यादा से ज्यादा सीटें मिलें। आरएलडी ने एसपी के सामने 10 सीटों की मांग रखी है, जिसमें बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, नगीना, मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर, सहारनपुर, हाथरस और मथुरा शामिल हैं। इसके अलावा आरएलडी फतेहपुर सीकरी, अलीगढ़ और देवरिया सीटों पर भी तैयारी कर रही है।