Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः यमुनानगर की ग्रीन विहार कॉलोनी में लाखों की डकैती, 6 नकाबपोश डकैतों ने दिया वारदात को अंजाम

हरियाणाः यमुनानगर की ग्रीन विहार कॉलोनी में लाखों की डकैती, 6 नकाबपोश डकैतों ने दिया वारदात को अंजाम

By Rakesh 

Updated Date

यमुनानगर। यमुनानगर के जगाधरी में बुड़िया रोड पर स्थित ग्रीन विहार कॉलोनी में लाखों की डकैती हुई। घर में मौजूद लोगों को डकैतों ने बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। घर में रखे करीब आठ लाख कैश और 10 तोले सोने को डकैत अपने साथ ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें :- अतिक्रमण हटाओ अभियान में बाधक बन रहे बजरंग दल के कार्यकर्ता पर SDM ने लगाया अभद्रता का आरोप

वारदात को अंजाम देने वाले डकैत घर में दीवार फांदते हुए सीसीटीवी में भी कैद हुए हैं। गुरुवार सुबह करीब 3:30 बजे वारदात को अंजाम दिया गया। 6 नकाबपोश हथियारों के साथ घर में दाखिल हुए।

घर में मौजूद अकेली लड़की के कमरे में दाखिल होकर उन्होंने उसे बंधक बनाया और फिर घर में मौजूद सभी चार लोगों को बंधक बनाकर आराम से डकैती की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक घर में रखे करीब साढ़े 8 लाख कैश और सोना लूट कर ले गए। यमुनानगर में डकैती के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।

Advertisement