Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. RRR ने बनाया रिकॉर्ड, हज़ार करोड़ कामाने वाली बनी तीसरी फिल्म

RRR ने बनाया रिकॉर्ड, हज़ार करोड़ कामाने वाली बनी तीसरी फिल्म

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

राजामौली के निर्देशन में बनी, जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर फिल्म आरआरआर लगातार धूम मचा रही है। फिल्म RRR एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम करती जा रही है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने कुछ दिन पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

पढ़ें :- इंतजार खत्मः कृष्णा अभिषेक और पायल घोष की थ्रिलर फ़िल्म 'फायर ऑफ लव-रेड' 24 को होगी रिलीज

RRR ने रिलीज के  16वें दिन दुनिया भर में कमाई का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब एक हजार करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। भारत के अलावा अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। वहीं अगर पूरी दुनिया की बात करें तो इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब एक हज़ार करोड़ से अधिक हो गया है।

बाहुबली 2 और दंगल के बाद आरआरआर ऐसी तीसरी फिल्म बनी है जिसने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।  आपको बता दें कि फिल्म RRR दो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर बनी एक काल्पनिक कहानी है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन भी हैं। फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने भी ट्वीट कर यह साझा किया है।

Advertisement