मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज

Desk

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान और गौरी स्प्रैट अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह शादी बेहद निजी तरीके से की गई। इस खास मौके पर परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। कपल ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की। इस मौके पर दोनों ने लाइट क्रीम और बेज कलर के ट्रेडिशनल कपड़े पहने हुए थे।

शेयर करें

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान और गौरी स्प्रैट अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह शादी बेहद निजी तरीके से की गई। इस खास मौके पर परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। कपल ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की। इस मौके पर दोनों ने लाइट क्रीम और बेज कलर के ट्रेडिशनल कपड़े पहने हुए थे। एक तस्वीर में आमिर खान पेपर्स पर साइन करते हुए दिखाई दिए, वहीं गौरी उनके पास बैठी थीं। इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति से जुड़े कुछ जाने-माने चेहरे भी पहुंचे। फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, अभिनेता और निर्देशक वीर दास और राजनेता राज ठाकरे समेत तमाम हस्तियों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके नए जीवन की शुभकामनाएं दीं।

शादी में आमिर खान के परिवार के सदस्य भी हुए शामिल

आमिर खान के परिवार के सदस्य भी इस मौके पर मौजूद रहे। उनकी पूर्व पत्नी रीना, किरण, बेटे जुनैद खान, बेटी इरा खान और बेटा आजाद खान भी शादी में शामिल हुआ। बता दें कि आमिर खान की यह तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता और किरण राव से शादी की थी। साल 1986 में उन्होंने रीना दत्ता से शादी की थी और इस रिश्ते से उनके दो बच्चे हुए- जुनैद खान और इरा खान। यह शादी साल 2002 में खत्म हो गई थी। इसके बाद आमिर खान ने साल 2005 में फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद हुआ, जो सरोगेसी के जरिए पैदा हुआ था। लेकिन साल 2021 में आमिर खान और किरण राव ने अलग होने का फैसला किया।

 

एक-दूसरे को करीब 25 सालों से जानते हैं आमिर खान और गौरी स्प्रैट

अब उनकी तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट की बात करें, वह फैशन और सौन्दर्य के काम से जुड़ी है। उनका बेंगलुरु में एक सैलून बिजनेस हैं। इसके बाद उनका जुड़ाव आमिर खान प्रोडक्शंस से भी हुआ। बताया जाता है कि आमिर खान और गौरी एक-दूसरे को करीब 25 सालों से जानते हैं, लेकिन उनका रिश्ता कुछ साल पहले ही प्यार में बदला। गौरी को पहली शादी से एक बेटा है। पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर खान ने पहली बार अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह गौरी स्प्रैट से शादी करने वाले हैं। शादी बेहद सादगी तरीके से होगी और घर पर ही की जाएगी। उस समय उन्होंने बताया था कि यह दिन उनके लिए बहुत खास है और वह इसे अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों के साथ मनाना चाहते हैं।

 

Edited by : Ankit Singh

 

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें