1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम. एस. धोनी को बीसीसीआई समेत इन नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम. एस. धोनी को बीसीसीआई समेत इन नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई, वर्ष 1981 में हुआ था। एमएस धोनी को उनके जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने पुरी में अपने स्टूडियो में एक खास सैंड एनीमेशन बनाया। एक घंटे में तैयार हुई इस कलाकृति में धोनी के क्रिकेट सफर, उनकी उपलब्धियों और लीडरशिप क्वालिटीज को दिखाया गया है।

By HO BUREAU 

Updated Date

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई, वर्ष 1981 में हुआ था। एमएस धोनी को उनके जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने पुरी में अपने स्टूडियो में एक खास सैंड एनीमेशन बनाया। एक घंटे में तैयार हुई इस कलाकृति में धोनी के क्रिकेट सफर, उनकी उपलब्धियों और लीडरशिप क्वालिटीज को दिखाया गया है, साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लगातार सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी गई हैं।

पढ़ें :- Asian Games 2026 : श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर शान से फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान से खिताबी मुकाबला

बीसीसीआई ने एम. एस. धोनी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

मानस कुमार साहू ने कहा कि आज धोनी जी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए, हमने अपनी सैंड आर्ट के जरिए एक अनोखा सैंड एनिमेशन तैयार किया है। ‘हैप्पी बर्थडे, कैप्टन कूल’ का संदेश देते हुए मैंने यह एनिमेशन बनाया है। बीसीसीआई की ओर से एम. एस. धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई हैं। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “538 अंतरराष्ट्रीय मैच, 17266 अंतरराष्ट्रीय रन और 829 विकेट के पीछे से स्टंप, आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2007, आईसीसी मेंस ओडीआई वर्ल्ड कप 2011 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीतने वाले कप्तान, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान, इस खेल के महान खिलाड़ी एम. एस. धोनी को जन्मदिन की बधाई।”

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने धोनी को दी जन्मदिन की बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “शांत स्वभाव, अद्भुत नेतृत्व और ऐतिहासिक उपलब्धियों से भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले पद्मभूषण एवं राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।” बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “क्रिकेट जगत में भारत को विश्व विजेता बनाने वाले सुप्रसिद्ध खिलाड़ी एवं युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत महेंद्र सिंह धोनी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

 

Edited by : Ankit Singh

पढ़ें :- IND vs WI 2nd ODI : तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, कैरेबियन टीम ने वनडे फॉर्मेट में 405 रन बनाकर इतिहास रचा

 

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com