IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज होगी। 27 सितंबर को पहला वनडे खेला जाएगा।✍️अविनय मिश्रा
Updated Date
IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज होगी। 27 सितंबर को पहला वनडे खेला जाएगा। दोनों टीमें 17 अक्तूबर को आखिरी टी20 मैच खेलेंगी। दोनों सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। वेस्टइंडीज टीम का ऐलान होना बाकी है।
तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, दूसरा मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, तीसरा मैच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा।
4 मैचों की टी20 सीरीज होगी। पहला टी20 मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम, दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम, तीसरा मैच 11 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम, चौथा मैच 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम, पांचवां मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (रिजर्व विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, आकिब नबी डार, नमन धीर और यशस्वी जायसवाल
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.
✍️अविनय मिश्रा
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।