मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

Russia Ukraine War : ब्राजील के सांसद ने यूक्रेन की महिलाओं पर की शर्मनाक टिप्पणी, महिलाओं का फूटा गुस्सा

इंडिया वॉइस

अपनी टिप्पणी से चौतरफा घिरने के बाद आर्थर ने सफाई दी कि वो बहुत ज्यादा रोमांचित हो गए थे और इस तरह की घटिया बात कह दी।

शेयर करें

ब्रासीलिया, 08 मार्च। ब्राजील के साओ पाउलो के सांसद आर्थर डी वाल ने रूस के आक्रामण से जान बचाकर भाग रही यूक्रेन की महिलाओं पर शर्मनाक टिप्पणी की है जिसकी रिकॉर्डिंग ब्राजील की मीडिया में लीक होने के बाद से बवाल मच गया है। यूक्रेन के लाखों निवासियों के बेघर होने पर इस तरह के निंदनीय बयान के लिए उनकी कड़ी आलोचना हो रही है।

यूक्रेन की महिलाएं ‘सस्ती’ हैं और बहुत ‘सेक्सी’ हैं- आर्थर

कूटनीतिक मिशन पर यूक्रेन में मची तबाही देखने पहुंचे आर्थर ने कहा कि यूक्रेन की महिलाएं ‘सस्ती’ हैं और बहुत ‘सेक्सी’ हैं। आर्थर ने कहा था ‘मैंने अभी-अभी पैदल ही यूक्रेन और स्लोवाकिया की सीमा को पार किया है। भाई मैं शपथ लेकर कहता हूं कि मैंने खूबसूरत लड़कियों के मामले में पहले कभी ऐसा नहीं देखा। शरणार्थियों का रेला। ये 200 मीटर लंबा या उससे ज्यादा है। इसमें बहुत ही खूबसूरत लड़कियां हैं।’

आर्थर ने यूक्रेन और स्लोवाकिया की सीमा पर खड़े सैनिकों को अपशब्द कहे

गार्डियन अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आर्थर ने कहा कि लड़कियों की लाइन इतनी ज्यादा सुंदर है कि ब्राजील के नाइट क्लब के बाहर खड़ी लड़कियां उनके आसपास भी नहीं फटकतीं। अखबार ने कहा कि आर्थर ने इन महिलाओं को सस्ती इसलिए कहा क्योंकि वो गरीब हैं। ब्राजील मीडिया के मुताबिक आर्थर ने यूक्रेन और स्लोवाकिया की सीमा पर खड़े सैनिकों को भी अपशब्द कहे। उन्होंने कहा कि जब ये युद्ध खत्म होगा तब मैं यहां वापस आऊंगा।

अपनी टिप्पणी से चौतरफा घिरने के बाद आर्थर ने सफाई दी

ब्राजील में यूक्रेन के पूर्व राजदूत की पत्नी ने ऑर्थर की इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि घटिया सोच वाले जरा कुछ सम्मान तो दिखाओ। अपनी टिप्पणी से चौतरफा घिरने के बाद आर्थर ने सफाई दी कि वो बहुत ज्यादा रोमांचित हो गए थे और इस तरह की घटिया बात कह दी।

गौरतलब है कि यूक्रेन से लाखों लोग जान बचाकर पोलैंड और रोमानिया जैसे देशों में जा रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। इनके सेक्स स्लेव बनने का खतरा मंडरा रहा है। इनको यूरोप के कई देशों में शरण लेनी पड़ रही है। आम लोगों को भीषण ठंड में खुले में रात गुजारनी पड़ रही है।

शेयर करें