Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. रूस का मून मिशन फेल, लूना-25 चंद्रमा पर क्रैश

रूस का मून मिशन फेल, लूना-25 चंद्रमा पर क्रैश

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। रूस का महत्वाकांक्षी मून मिशन लूना-25  फेल हो गया है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस  ने बताया कि लूना-25 अंतरिक्ष यान इच्छित कक्षा की बजाय अनियंत्रित कक्षा में चले जाने के बाद चंद्रमा से टकराकर नष्ट हो गया।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

आपको बता दें कि चांद पर सुरक्षित लैडिंग को लेकर लूना-25 का मुकाबला भारत के चंद्रयान-3  से था। रूसी अंतरिक्ष यान को भी चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करना था, लेकिन वह मिशन असफल रहा। यह 47 वर्षों के बाद रूस का पहला मून मिशन था।

रोस्कोस्मोस द्वारा लूना-25 को चंद्रमा पर लैंडिंग से ठीक पहले वाले ऑर्बिट में स्थानांतरित करते समय आपातकालीन स्थिति का सामना करने की सूचना दिए जाने के एक दिन बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। रोस्कोस्मोस के मुताबिक, लूना-25 को 21 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरना था।

वर्ष 1976 में सोवियत युग के लूना-24 मिशन के बाद लगभग पांच दशकों में पहली बार, 10 अगस्त को लूना-25 अंतरिक्ष में भेजा गया। इसने चांद के लिए ज्यादा सीधे रास्ते को अपनाया था और अनुमान था कि यह लगभग 11 दिन में 21 अगस्त तक लैंडिंग की कोशिश करेगा।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार
Advertisement