मुंबई। देशभर में अपनी डांसिंग से अलग पहचान बनाने वाली सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लोग उन्हें बेशुमार प्यार करते हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। अपने डांस से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली सपना चौधरी अब विदेशों में भी अपने देश का नाम ऊंचा कर रही हैं।
पढ़ें :- शाहरुख खान ने की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे
हरियाणा की सपना चौधरी ने कांस 2023 में डेब्यू किया है। उन्होंने रेड कार्पेट पर अपने हुस्न और ग्लैमरस का जमकर जलवा बिखेरा। इस बीच सपना चौधरी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो अपनी हैवी ड्रेस की वजह से ठीक से चल नहीं पा रही हैं। जिसको लेकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
सपना ने पोस्ट किए खूबसूरत फोटोज
सपना चौधरी ने इंस्ट्राग्राम पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह सॉफ्ट पिंक कलर के लॉन्ग गाउन में नजर आ रहीं है। उनकी ड्रेस में फ्लोरल एंब्राइड्री की गई है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि सपना ड्रेस के वजन की वजह से ठीक से बैठ नहीं पाती हैं। तभी कुछ लोग कार में बैठने के लिए उनकी मदद करते हुए नजर आते हैं।
सपना के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ’कैरी नहीं हो रहा है तो पहना ही क्यों’? दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘फूल गोभी’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘ट्रक लाना भूल गए क्या’…इन्हें तो ट्रक या जेसीबी में जाना था। वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘हरियाणा की शान, ऐसे क्या किया है इसने’।
पढ़ें :- थिएटर के बाद अब OTT पर होगा फिल्म "टॉक्सिक" का असली टेस्ट
सपना ने लोगों को दिया धन्यवाद
आपको बता दें कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने कांस से अपनी कुछ तस्वीरं फैंस के साथ शेयर की हैं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटोज पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ’कांस 2023 में डेब्यू..सपने वाकई सच होते हैं।यह मेहनत,बलिदान और दृढ़ संकल्प से भरी एक लंबी जर्नी रही है। लेकिन यह सब इसके लायक है।इसे संभव बनाने वाले आप सभी को धन्यवाद’।