Women Asia Cup : विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत श्रीलंका के साथ हो रही है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने तूफानी अर्धशतक लगाते हुए इतिहास रच दिया है। खिताबी मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शेफाली ने महज 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
पढ़ें :- उमरजई-नबी ने संभाली अफगानिस्तान की डूबती नैया, भारत को 157 रन का टारगेट
शेफाली विमेंस टी20 एशिया कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। शेफाली ने अपनी सलामी जोड़ीदार स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ा। मंधाना ने 2022 में हुए टी20 एशिया कप में 25 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की थी। वहीं, इस लिस्ट में 26 गेंदों में अर्धशतक लगाने के साथ ऋचा घोष तीसरे नंबर पर काबिज हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने 10.2 ओवर में ही टीम इंडिया को 100 रनों के आंकड़े तक पहुंचाया।
पहले विकेट के लिए मंधाना और शेफाली ने 12.5 ओवर में 129 रन जोड़े। विमेंस टी20 क्रिकेट में मंधाना और शेफाली ने सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी निभाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गई हैं। मंधाना-शेफाली ने यह छठी बार 100 या उससे ज्यादा रनों की साझेदारी की है। उन्होंने यूएई की जोड़ी ईशा ओझा और तीर्थ सतीश के रिकॉर्ड की बराबरी की है।
शेफाली वर्मा ने विमेंस एशिया कप 2026 में यह तीसरी बार अर्धशतकीय पारी खेली है। इसके साथ ही उन्होंने टी20 एशिया कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा अर्धशतकीय पारी खेलने के मामले में श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। अटापट्टू ने 2024 में हुए एशिया कप में तीन अर्धशतक लगाए थे।
भारत की प्लेइंग इलेवन
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा।
पढ़ें :- ओमान के तट के पास जहाज पर हुए हमले के बाद एक भारतीय नाविक लापता : MEA
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
चमारी अटापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, विशमी गुणरत्ने, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा और मिताली अयोध्या। (आईएएनएस)
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।