1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. उमरजई-नबी ने संभाली अफगानिस्तान की डूबती नैया, भारत को 157 रन का टारगेट

उमरजई-नबी ने संभाली अफगानिस्तान की डूबती नैया, भारत को 157 रन का टारगेट

India vs Afghanistan : अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में जीत के लिए 157 रन का टारगेट रखा है।

By HO BUREAU 

Updated Date

India vs Afghanistan : अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में जीत के लिए 157 रन का टारगेट रखा है। अजमतुल्लाह उमरजई और मोहम्मद नबी की जोड़ी ने अफगानिस्तान को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मुकाबले की दूसरी गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज (0) पवेलियन लौट गए। उस समय तक टीम के खाते में सिर्फ 5 रन थे।

इसके बाद सेदिकुल्लाह अटल ने कप्तान इब्राहिम जादरान के साथ मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 32 रन की साझेदारी की। टीम ने 38 के स्कोर पर जादरान के रूप में दूसरा विकेट गंवाया, जो 10 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद 43 रन तक सेदिकुल्लाह अटल (13), गुलबदीन नायब (2) और दरवेश रसूली (2) भी अपना विकेट गंवा बैठे। यहां से मोहम्मद नबी ने अजमतुल्लाह उमरजई के साथ छठे विकेट के लिए 56 गेंदों में 83 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के पार पहुंचा दिया।

पढ़ें :- शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, विमेंस टी20 एशिया कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

मोहम्मद नबी 27 गेंदों में 2 छक्कों और 2 चौकों के साथ 33 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद अजमत शाह ने मोर्चा संभाले रखा, लेकिन दूसरे छोर पर बल्लेबाज टिक नहीं सके। अजमतुल्लाह 44 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 64 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 4 ओवरों में 19 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 सफलता हाथ लगी।

भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी। (आईएएनएस)

Disclaimer

पढ़ें :- टी20 सीरीज: अफगान कप्तान का खुलासा, बुमराह का सामना करने के लिए टीम के पास 'खास प्लान'

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com