Kanpur : कानपुर के रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल से सामने आए एक वायरल वीडियो ने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक युवक डॉक्टर की कुर्सी पर बैठकर मरीजों से बातचीत करता और उन्हें दवा लिखता हुआ नजर आ रहा है। दावा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक अस्पताल में तैनात ईएमओ डॉक्टर रामकेश का ड्राइवर है।
पढ़ें :- प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केक काटकर PM मोदी का मनाया जन्मदिन
बताया जा रहा है कि जिस दौरान यह वीडियो बनाया गया, उस समय डॉक्टर रामकेश कोर्ट में एविडेन्स के लिए गए थे। इसी दौरान कथित तौर पर उनका ड्राइवर ओपीडी में बैठा और मरीजों को दवा लिखने लगा।
वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कांशीराम अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर पीयूष मिश्रा ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है और मामले की जांच बैठा दी गई है। उनका कहना है कि जांच में जिसकी भी गलती सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वहीं सीएमएस के मुताबिक, डॉक्टर रामकेश से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति वास्तव में कौन है और मरीजों को दवा लिखने की अनुमति उसे किसने दी थी।
वही पूरे मामले में सीएमओ हरिदत नेमी ने कहा कि कल से वीडियो वायरल हुआ है, मैंने भी उसे देखा है। वहां पर डॉक्टर पीयूष CMS हैं तो डॉक्टर पीयूष से इंडिया वॉइस ने बात की तो अस्पताल प्रशासन ने कहा कि वहां पर उसकी जांच बिठा दी है और जांच में जो भी जिसके भी जो दोष होगा, उसके अगेंस्ट कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें :- 2014 से पहले सरकारों को रहती थी कुर्सी बचाने की चिंता, देश के हाथ से निकल जाते थे अवसर : रक्षा मंत्री
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।