1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘मुख्यमंत्री जी, दीये जलाने और उत्सव मनाने से फुर्सत मिल गई हो तो…’, राहुल गांधी ने MP सरकार पर साधा निशाना

‘मुख्यमंत्री जी, दीये जलाने और उत्सव मनाने से फुर्सत मिल गई हो तो…’, राहुल गांधी ने MP सरकार पर साधा निशाना

Balaghat Incident : बालाघाट में 30 ज्यादा आदिवासी बच्चों की मौतें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ऐसे में नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है।✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

पढ़ें :- अन्नपूर्णा योजना की किस्त जारी, PM मोदी बोले - 'बंगाल में BJP सरकार बनने के बाद अटके हुए प्रोजेक्ट को नई रफ्तार'

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बालाघाट में बीमारी, कुपोषण और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से 30 से ज़्यादा आदिवासी बच्चों की मौत हो चुकी है। संवेदनहीनता का आलम यह है। मासूमों की मौतें होती रहीं, लेकिन कार्रवाई सुस्त रही, सरकार सोती रही।

राहुल गांधी ने कहा कि मिलावटी दवाइयां और जहरीली अवैध शराब सैकड़ों परिवारों को तबाह कर रही हैं। मैं इंदौर आ रहा हूं और लगातार प्रदेश के छात्रों, युवाओं और आम लोगों से feedback ले रहा हूं। सामने आ रही भयावह घटनाएं बता रही हैं कि मध्यप्रदेश की शिक्षा व्यवस्था आज देश भर में सबसे ज़्यादा बर्बाद है। छात्र, बच्चे, गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े या महिलाएं और हर वर्ग प्रताड़ित है, कोई खुश नहीं। मध्य प्रदेश सरकार आज भारत की सबसे भ्रष्ट और सबसे कुशासित सरकार है।

यह है पूरा मामला

बालाघाट में 30 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। बालाघाट आदिवासी बहुल जिला है। बालाघाट जिले के बिरसा विकासखंड के कई गांव में बच्चों के बीमार पड़ने और मौत की खबरें सामने आई हैं। यह सिलसिला अगस्त से शुरू हुआ था, तभी बैगा समुदाय के कुछ बच्चों की अज्ञात बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अब सितंबर में यह मामला गंभीर होता जा रहा है। जिसको लेकर विपक्ष सरकार को घेर रहा है।

✍️Avinay Mishra

पढ़ें :- गुरुग्राम हिट एंड रन केस : महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com