Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंगदान का संकल्प लिया।✍️अरविंद कुमार
Updated Date
Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंगदान का संकल्प लिया। दिल्ली सरकार के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर डोनर के तौर पर पंजीकरण कर प्रमाणपत्र लिया। इस दौरान स्कूली छात्रों द्वारा तैयार विशेष गीत भी लॉन्च किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंगदान को लेकर बड़ा संकल्प लिया। उन्होंने दिल्ली सरकार के आधिकारिक ऑर्गन डोनेशन प्लेटफॉर्म पर खुद को डोनर के तौर पर पंजीकृत कराया और प्रमाणपत्र प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मृत्यु के बाद भी शरीर और अंग जरूरतमंद लोगों की मदद के काम आएं, इससे बड़ा जनसेवा का माध्यम क्या हो सकता है।
रेखा गुप्ता ने लोगों से भी अंगदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि अंगदान मानवता और सेवा का महत्वपूर्ण प्रयास है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, उन्होंने मरणोपरांत अंगों के साथ-साथ पूरी देह दान करने का संकल्प पहले ही ले लिया था, जिसे अब आधिकारिक तौर पर दर्ज कराया है।
पीएम मोदी के जन्मोत्सव के मौके पर दिल्ली सरकार के स्कूलों के छात्रों की ओर से तैयार विशेष गीत भी मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि बच्चों ने इस अवसर के लिए गीत तैयार किया है और कई छात्रों ने प्रधानमंत्री के लिए हाथ से बनाए कार्ड भी तैयार किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्डों को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने की जिम्मेदारी वह खुद सुनिश्चित करेंगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे सार्वजनिक जीवन और देशसेवा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में दिल्ली ने विकास, नीति सुधार और सुशासन के क्षेत्र में प्रगति की है। उन्होंने दिल्लीवासियों की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति आभार भी जताया।
✍️अरविंद कुमार
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।