मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
पश्चिम बंगाल

अन्नपूर्णा योजना की किस्त जारी, PM मोदी बोले – ‘बंगाल में BJP सरकार बनने के बाद अटके हुए प्रोजेक्ट को नई रफ्तार’

HO BUREAU

West Bengal : पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त जारी की गई। पीएम मोदी गुरुवार को वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में जुड़े।✍️Avinay Mishra

अन्नपूर्णा योजना की किस्त जारी, PM मोदी बोले - 'बंगाल में BJP सरकार बनने के बाद अटके हुए प्रोजेक्ट को नई रफ्तार'
अन्नपूर्णा योजना की किस्त जारी, PM मोदी बोले - 'बंगाल में BJP सरकार बनने के बाद अटके हुए प्रोजेक्ट को नई रफ्तार'
शेयर करें

West Bengal : पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त जारी की गई। पीएम मोदी गुरुवार को वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में जुड़े। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में BJP सरकार बनने के बाद 50 लाख से ज़्यादा ऐसे नए गरीब परिवारों की पहचान की गई है, जिन्हें PM आवास योजना के तहत पक्के घर दिए जाएंगे। यहाँ PM विश्वकर्मा योजना भी लागू की गई है। बंगाल में अब हर रुकी हुई योजना और अटके हुए प्रोजेक्ट को नई रफ़्तार मिल रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार का यह भी लक्ष्य है कि अन्नपूर्णा योजना के लाभ से कोई भी पात्र महिला वंचित न रहे। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए यहां तेज़ी से काम चल रहा है। साथियों, माताओं, बहनों और बेटियों के जीवन-चक्र से जुड़ी हर चुनौती का समाधान करना हमेशा से बीजेपी की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। गर्भावस्था के दौरान शिशुओं को पोषण संबंधी सहायता सुनिश्चित करने के लिए हमने मातृ वंदना योजना शुरू की और महिलाओं के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर करना शुरू किया।

बदलाव में बंगाल की माताओं और बहनों ने निभाई अहम भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि इस साल 4 मई को बंगाल ने बदलाव का एक नया रास्ता चुना और मुझे पता है कि इस बदलाव में बंगाल की माताओं और बहनों ने सबसे अहम भूमिका निभाई। आपने अपनी ज़िंदगी में कई मुश्किलों का सामना किया है; आपने कई चीज़ों के लिए लंबे समय तक इंतज़ार किया है। इसलिए, हमारी नई सरकार के सामने सबसे पहला लक्ष्य यह पक्का करना था कि बंगाल में महिलाओं की ज़िंदगी आसान हो और उनके रहने-सहने की स्थिति बेहतर हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल में हमारी बहनों के बैंक खातों में हर महीने एक निश्चित रकम पहुँचनी चाहिए। ऐसी रकम जिसके लिए उन्हें किसी से माँगना न पड़े। यह उनके जीवन में बहुत बड़ा सहारा है।

✍️Avinay Mishra

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें