मुंबई। देश में पहली एक्सन-डायस्टोपियन फिल्म ‘गणवत’ दुनिया भर में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस मूवी का जब से ऐलान हुआ है तब से इसकी चर्चा बनी हुई है। अब एक बार फिर से इस फिल्म को लेकर हर तरफ चर्चा तेज है। दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म की रिलीज को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं।
पढ़ें :- शाहरुख खान ने की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे
वहीं टाइगर श्राफ के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म गणवत पार्ट 1 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब फिल्म को लेकर आई नई अपडेट जानकर फैंस खुशी से झूमने वाले हैं।
जैकी भगनानी ने इंस्टाग्राम पर नई पोस्ट शेयर की है। तस्वीर में वो सबसे कम उम्र के एक्शन सुपरस्टार टाइगर और निर्देशक विकास बहल के साथ सोफे पर सोते दिख रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने फिल्म के फाइनल एडिट को भी लॉक कर दिया है। कह सकते हैं कि फिल्म पर अपडेट की घोषणा करने का यह वकाई एक कूल तरीका है।
अपडेट की घोषणा करने का कूल तरीका
फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म के निर्माता वाशु भगनानी,जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख हैं। फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। दर्शकों के लिए खुशी की बात ये है कि हीरोपंती के बाद गणपत के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी साथ देखने को मिलेगी।
पढ़ें :- बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम
‘कृति सेनन तस्वीर में आपको याद किया’
इसे अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर करते हुए एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने लिखा, ‘वो फीलिंग्स जब आपने #Ganapath पार्ट 1 की एडिट को लॉक कर दिया है। इस दशहरा सिनेमाघरों में मिलते हैं! #GanapathOn20thOctober 2023! कृति सेनन हमने इस तस्वीर में आपको याद किया।’