Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः मुजफ्फरनगर में गायिका फरमानी नाज के चचेरे भाई की चाकुओं से गोदकर हत्या

यूपीः मुजफ्फरनगर में गायिका फरमानी नाज के चचेरे भाई की चाकुओं से गोदकर हत्या

By Rakesh 

Updated Date

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। हत्यारे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रतनपुरी थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। मृतक खुर्शीद प्रसिद्ध लोक संगीत गायिका फरमानी नाज का चचेरा भाई है।

घटना रतनपुरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव की है। जहां शनिवार शाम तक़रीबन 19 वर्षीय खुर्शीद नाम के एक युवक पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। ग्राम प्रधान परवेज सिद्धकी ने बताया कि यह हमारे गांव की शनिवार शाम करीब 7:45 बजे की घटना है।

Advertisement