Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. हादसे में सिंगर जुबिन नौटियाल गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे में सिंगर जुबिन नौटियाल गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Jubin Nautiyal Accident: सीढ़ी से गिरे सिंगर जुबिन नौटियाल, आयी कई चोटें, कराया गया अस्पताल में भर्ती। बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल गुरूवार को एक हादसे शिकार हो गए। जिसकी वजह से उन्हें आनन-फानन में मुंबई के अस्पताल भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, सिंगर गुरूवार को अपने घर की सीढ़ियों से अचानक गिर गए। जिसके कारण उनके शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। सिंगर के दायने हाथ में कोहनी टूट गई है जिसकी वजह से उनका ऑपरेशन हुआ।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

आपको बता दें कि, जुबिन नौटियाल ने इस हादसे से पहले अपना नया गाना तू सामने आए रिलीज किया था। जिसके लिए उन्हें एक इवेंट में देखा गया था। इसके बाद खबर आई कि, सिंगर अपने घर की सीढ़ियों से गिर गए। जिसकी वजह उनको अंदरुनी चोटें आईं। साथी ही अलावा उनके सिर, पसलियों और माथे पर भी चोट लगी है। फिलहाल जुबिन नौटियाल का मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टरों ने उन्हें दायना हाथ का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है।

फैंस कर रहे दुआ जुबिन नौटियाल ने अब तक अपने करियर में काफी मेहनत से अपना नाम बनाया है। पिछले दिनों उनके कईं गाने रिलीज हुए। जुबिन के हाल ही में रिलीज हुए ट्रेंडिग गानों में “तू सामने आए,” “मानिके,” “बन शराबी” जैसे सुपरहिट गाने शामिल है। ऐसे में फैंस चाहते हैं कि वह एक बार फिर अपनी आवाज का जादू बिखेरें। फिलहाल फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

सीढी से गिरे सिंगर जुबिन नौटियाल, आयीं कई चोटें, कराया गया अस्पताल में भर्ती

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ
Advertisement