1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सिंगर पलक मुच्छल की प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीर वायरल, जैकी श्रॉफ भी फंक्शन में हुए शामिल

सिंगर पलक मुच्छल की प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीर वायरल, जैकी श्रॉफ भी फंक्शन में हुए शामिल

फेमस सिंगर पलक मुच्छल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वही, अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी शादी के फंक्शन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

फेमस सिंगर पलक मुच्छल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वही, अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी शादी के फंक्शन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सिंगर 6 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वहीं 4 नवंबर को उनकी मेहंदी सेरेमनी और हल्दी सेरेमनी का आगाज हुआ। उनकी  शादी के फंक्शन में कई लोग भी शामिल हुई है।

पढ़ें :- Bollywood Affairs: इन सितारों के रिश्ते क्यों बने चर्चा का विषय?

 

सिंगर के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार को उनकी मेहंदी सेरेमनी हुई। इस दौरान पलक का ग्लैमरस अवतार छा गया। मेहंदी पर पलक ने टील ग्रीन कलर का लंहगा पहना था।

इस लुक और भी खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने इसपर सिल्वर नेकलेस और मांग टीका कैरी किया हुआ। सोशल मीडिया पर सिंगर की कई तस्वीरे और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

पलक की शादी की रस्मों में एक्टर जैकी श्रॉफ भी शामिल हुए थे। इस दौरान जग्गू दादा ने अपने हाथ पर मेहंदी भी लगवाई। उन्होंने पलक संग कई तस्वीरे भी क्लिक करवाई। इस दौरान जैकी व्हाइट कुर्ते पजामे और पिंक कलर की जैकेट में नजर आए।

पढ़ें :- IPL में कल का मुकाबला: लखनऊ और दिल्ली के बीच रोमांचक भिड़ंत की उम्मीद

बता दें पलक जाने माने सिंगर म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन संग सात फेरे लेने वाली है। दोनों ने करीब 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया। दोनों को फेम आशिकी 2 के गाने से मिला है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com