हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दुकान की कब्जेदारी को लेकर जेठानी और देवरानी में दुकान पर ही जमकर मारपीट हुई है। महिलाओं की आपस में हुई लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।
पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट
जेठानी के मुताबिक पैतृक दुकान पर उसकी देवरानी और देवर काबिज हैं। उसे हिस्सा नहीं दे रहे हैं। वहीं देवरानी पक्ष के अनुसार जेठानी को समझौते में पैतृक मकान मिला था। अब उसकी जेठानी इलाके के राजनीतिक लोगों की शह पर उसकी समझौते में मिली दुकान पर कब्जा करने पहुंची थी।
आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव में पुलिस जेठानी पर ही कार्रवाई करने की बजाय उलटे उसका ही उत्पीड़न कर रही है। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले में थाने को जांच करके उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिया है।
महिलाओं की आपस में लड़ाई की तस्वीर सांडी थाना इलाके में सांडी कस्बे के बस स्टैंड की है। जहां पर शूट में नजर आ रही महिला ममता पत्नी कमलदीप और दूसरी साड़ी पहने उसकी जेठानी सरोज पत्नी अमरदीप है। दोनों के बीच मिठाई की दुकान पर सोमवार को तब जमकर लड़ाई होने लगी जब जेठानी सरोज अपनी देवरानी की दुकान पर कब्जा करने पहुंच गयी।