Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगी सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी

राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगी सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने जानकारी दी है कि भारत जोड़ो यात्रा के कर्नाटक चरण के दौरान पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पदयात्रा में शामिल होंगी. राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यह यात्रा 30 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी. राहुल गांधी रोजाना सैकड़ों लोगों से मिल रहे हैं, कांग्रेस के सहयोगी संगठन भी इसमें काफी सक्रिय हैं.

पढ़ें :- राजस्थान के बाद पश्चिम बंगाल में सीएम भजनलाल शर्मा का जादु, रोड शो में उत्साहित दिखी जनसभा

कन्याकुमारी से कश्मीर तक का 3,500 किलोमीटर का मार्च 150 दिनों में पूरा होगा और 12 राज्यों को कवर करेगा.केरल से, यात्रा 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी. यह उत्तर की ओर बढ़ने से पहले 21 दिनों के लिए कर्नाटक में होगी. पदयात्रा (मार्च) प्रतिदिन 25 किमी की दूरी तय करेगी.

Advertisement