Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. कोविड ग्रस्त कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

कोविड ग्रस्त कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 12 जून। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड संबंधी समस्याओं के कारण रविवार को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- दिल्ली छात्र संघ चुनाव में ABVP ने मारी बाज़ी: 4 में से 3 सीटों पर कब्जा, एक सीट NSUI को

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी के लिए अस्पताल में ही रखा गया है।

उन्होंने कहा, “हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी शुभचिंतकों को उनकी चिंता और शुभेच्छाओं के लिए धन्यवाद देते हैं।”

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की 2 जून को कोविड संबंधित रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। उसके बाद उनकी बेटी प्रियंका गांधी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

Advertisement