नई दिल्ली: अगर आपको 90’s के सीरियल्स पसंद हैं तो आप ‘सोनपरी’ की फ्रूटी के बारे में भी जानते ही होंगे।और उस सीरियल की फ्रूटी भी जिसकी मदद के लिए सोनपरी हमेशा हाजिर रहती थी। लेकिन क्या आपको पता है वही फ्रूटी आज कितनी सयानी और ग्लैमरस हो गयी है ?
पढ़ें :- वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री: पर्दे पर ताज़गी का नया धमाका
इस शो को बच्चे भी पसंद करते थे। शो में फ्रूटी का किरदार काफी पॉपुलर था। यह किरदार मुंबई की तन्वी हेगड़े ने निभाया था। काफी समय तक ये शो चलने के बाद अब शो बंद हो गया है।
तन्वी ने अपने अभिनय की शुरुआत तीन साल की उम्र में किया था। जब वो रसना बेबी कॉन्टेस्ट की विनर रही थीं। इसके बाद तनवी ने इसी कंपनी के लिए एक कैंपेन भी किया था।
पढ़ें :- समर वेकेशन में घूमने के लिए भारत के अंडररेटेड टूरिस्ट प्लेस
वो अपने पूरे करियर में तकरीबन 150 से ज़्यादा ऐड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। तन्वी हेगड़े (Tanvi Hegde) अब बड़ी हो चुकी हैं और अब वह मराठी फिल्मों में काफी सक्रिय है।
वह मराठी फिल्म ‘अथांग’ में नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर अगर आप उनकी तस्वीरें देखेंगे तो आपको भी पता चल जाएगा कि उन्हें सिम्पलिसिटी पसंद है।
पढ़ें :- दिल्ली में आज से शुरू हुआ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026, दुनियाभर की फिल्मों का होगा संगम