रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले में सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमला किया गया। जिला पंचायत सदस्य देश राज यादव पर जानलेवा हमला हुआ। बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
पढ़ें :- यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार
पीड़ित ने बदमाशों पर कई राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि पीड़ित तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहा था, तभी घटना घटी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। एक नामजद समेत अन्य अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी गई है। घटना भदोखर थाना क्षेत्र गन्ना काटा स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज के पास की है।