UP News : भारतीय डाक विभाग की ओर से संगम नगरी प्रयागराज में 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच डाक टिकट संग्रह की विशेष प्रदर्शनी “प्रयाग फिलेक्स 2026” का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र यानि एनसीजेडसीसी में किया जाएगा।
पढ़ें :- अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष उद्घाटन समारोह, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष और डिप्टी CM केशव मौर्य हुए शामिल
इस प्रदर्शनी का उद्देश्य केवल डाक टिकटों का प्रदर्शन करना नहीं है, बल्कि यह दिखाना है कि कैसे डाक टिकट संग्रह एक प्रभावी शैक्षिक उपकरण बन सकता है। एक छोटा सा डाक टिकट किसी बच्चे को भूगोल, इतिहास, कला संस्कृति, विज्ञान, व्यक्तित्व और राष्ट्रीय घटनाओं से परिचित कर सकता है।
भारतीय डाक विभाग के प्रयागराज मंडल, डाक टिकट संग्रह एसोसिएशनों और उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के सहयोग से प्रयाग फिलेक्स 2026 जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस डाक टिकट प्रदर्शनी की थीम “इंडिया थ्रू स्टैम्प्स — हेरिटेज कल्चर एंड प्रोग्रेस” यानि डाक टिकटों के माध्यम से भारत – विरासत संस्कृति और प्रगति रखी गई है।
पोस्टमास्टर जनरल राजीव उमराव के मुताबिक यह तीन दिवसीय डाक टिकटों की प्रदर्शनी इसमें आने वाले दर्शकों को दुर्लभ और रोचक डक टिकट और अन्य फिलैटरल सामग्रियों के व्यापक संग्रह को देखने का अवसर प्रदान करेगी। इसमें स्कूली छात्रों के लिए 10 अक्टूबर 2026 को एक फिलैटेलिक क्विज यानि डाक टिकट प्रश्नोत्तरी और फिलैटेलिक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
इसमें प्रयागराज के विभिन्न स्कूलों को आमंत्रित किया गया है, ताकि बच्चे इसमें प्रतिभाग कर इस कला को सीख सकें। पोस्टमास्टर जनरल राजीव उमराव के मुताबिक 2015 के बाद पहली बार इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, इसलिए डाक टिकट संग्रह करने वाले लोगों में भी डाक टिकट प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर खासा उत्साह है।
पढ़ें :- एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायुसेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।